युवक का फंदे से लटका मिला शव :Unnao News


उन्नाव के आसीवन थानाक्षेत्र के इंद्रानगर प्रथम मोहल्ले में रहने वाले 45 वर्षीय राजमिस्त्री सुरेंद्र उर्फ पोले ने रविवार की सुबह अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनकी पत्नी सुनीता ने बताया कि सुरेंद्र को काम न मिलने से वे बहुत परेशान थे और घर में भी कम बात करते थे।

सुनीता के अनुसार, सुरेंद्र शनिवार की रात शराब के नशे में घर आए और खाना खाने से मना कर कमरे में सोने चले गए। अगले दिन सुबह उनका शव कमरे में रस्सी के फंदे से लटका मिला। सुरेंद्र की मौत से उनकी मां पियारा और बच्चे श्यामसुंदर, शिवमंगल, दिव्यांश और सूर्यांश बेहाल हैं।

आसीवन थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि परिजनों ने किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया है और शव का पोस्टमार्टम कराया गया है ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दर्दनाक हादसा: नशे में धुत चालक ने ठोकर मारी, युवक गंभीर रूप से घायल

चोरी की घटना: श्याम किशोर तिवारी के घर में चोरों का हमला

भारत ने अंजाम द‍िया 'ऑपरेशन सिंदूर'