संदेश

Unnao लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

उन्नाव में युवक ने खुलेआम असलहा लहराया

उन्नाव में एक युवक का असलहा लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर "KARAN_MAFIYA_0001" नामक आईडी से अपलोड किया गया है, जिसमें युवक कट्टा लेकर फिल्मी अंदाज में रील बनाता दिख रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद जिले में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। वीडियो की जांच शुरू कर दी गई है और पुलिस साइबर टीम की मदद ले रही है। थाना प्रभारी राहुल सिंह ने बताया कि वीडियो की सत्यता और उसके स्थान की जांच शुरू कर दी गई है। यदि वीडियो में दिख रहा युवक स्थानीय निवासी पाया गया, तो उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि खुलेआम असलहा लहराना कानून का उल्लंघन है और इससे समाज में भय का माहौल बनता है ¹।

युवक का फंदे से लटका मिला शव :Unnao News

उन्नाव के आसीवन थानाक्षेत्र के इंद्रानगर प्रथम मोहल्ले में रहने वाले 45 वर्षीय राजमिस्त्री सुरेंद्र उर्फ पोले ने रविवार की सुबह अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनकी पत्नी सुनीता ने बताया कि सुरेंद्र को काम न मिलने से वे बहुत परेशान थे और घर में भी कम बात करते थे। सुनीता के अनुसार, सुरेंद्र शनिवार की रात शराब के नशे में घर आए और खाना खाने से मना कर कमरे में सोने चले गए। अगले दिन सुबह उनका शव कमरे में रस्सी के फंदे से लटका मिला। सुरेंद्र की मौत से उनकी मां पियारा और बच्चे श्यामसुंदर, शिवमंगल, दिव्यांश और सूर्यांश बेहाल हैं। आसीवन थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि परिजनों ने किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया है और शव का पोस्टमार्टम कराया गया है ।

30 सितंबर प्रमुख खबरें

चित्र
 उन्नाव: SP दीपक भूकर ने महिला अपराधों पर लगाम कसने के लिए 'ऑपरेशन भरोसा' का सहारा लिया है। जिसके तहत हर थाना पर एक महिला आरक्षी को नोडल बनाया गया है। महिला आरक्षी महिला अपराध संबंधी शिकायत का पूरा खाका तैयार कर आला अधिकारियों व बीट अफसर को अवगत कराएगी। CO सिटी सोनम सिंह ने पुलिस लाइन में नोडल महिला आरक्षियों के साथ बैठक कर 'ऑपरेशन भरोसा' को लेकर ब्रीफ किया। ⏩ दबंग भू-माफिया की सरहंगई से आवासीय पट्टाधारियों को नहीं मिल रहा कब्जा। ⏩ डीएम, एसपी व न्यायाधीश ने किया जिला कारागार का निरीक्षण। ⏩ एएसपी संजीव सिन्हा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ महराजगंज का थाना समाधान दिवस। ⏩ आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो जख्मी। ⏩ भाजपा नेता प्रभात साहू ने महराजगंज क्षेत्र के गांवों में सदस्यता अभियान के लिए झोंकी ताकत। ⏩ दो बाईकों के आमने-सामने की टक्कर में महिला घायल। ⏩ शासन के आदेश का होगा पालन, डीजे के तेज धुन व फूहड़ गीतों पर लगेगी रोक-सीओ। ⏩ उल्टी-दस्त से एक और की मौत, 24 मरीज भर्ती। ⏩ सड़क दुर्घटना में दो घायल, पिकअप चालक के विरुद्ध केस दर्ज।  ⏩ हाईवे के किनारे बाइक समेत युवक गड्ढे ...

अब व्हाट्सएप पर मिलेगा बिजली की समस्याओं का समाधान

चित्र

हाईवे पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत , unnao news

चित्र
  । लखनऊ-कानपुर हाईवे पर दही थानाक्षेत्र के नवीन मंडी के पास वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।  STF व बीघापुर पुलिस ने मिलकर दो चोरों को गोली मार कर घायल किया वीडियो जारी । Current news   पुलिस ने जांच की। बाइक सवार हलमेट लगाए था। अचलगंज थानाक्षेत्र के सिंघाखेड़ा गांव निवासी प्रमोद यादव (35) पुत्र स्व. उमाशंकर चालक था। मौजूदा समय में वह थाना दही स्थित एचपी गैस प्लांट का टैंकर चलाता था। शुक्रवार रात वह लखनऊ से वापस लौटा। प्लांट में टैंकर खड़ा करने के बाद बाइक से घर जा रहा था। तभी हाईवे पर नवीन मंडी के पास उसे वाहन ने टक्कर मारकर भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।