हाईवे पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत , unnao news

 


। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर दही थानाक्षेत्र के नवीन मंडी के पास वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। 

STF व बीघापुर पुलिस ने मिलकर दो चोरों को गोली मार कर घायल किया वीडियो जारी । Current news 

पुलिस ने जांच की। बाइक सवार हलमेट लगाए था। अचलगंज थानाक्षेत्र के सिंघाखेड़ा गांव निवासी प्रमोद यादव (35) पुत्र स्व. उमाशंकर चालक था। मौजूदा समय में वह थाना दही स्थित एचपी गैस प्लांट का टैंकर चलाता था। शुक्रवार रात वह लखनऊ से वापस लौटा। प्लांट में टैंकर खड़ा करने के बाद बाइक से घर जा रहा था। तभी हाईवे पर नवीन मंडी के पास उसे वाहन ने टक्कर मारकर भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दर्दनाक हादसा: नशे में धुत चालक ने ठोकर मारी, युवक गंभीर रूप से घायल

चोरी की घटना: श्याम किशोर तिवारी के घर में चोरों का हमला

भारत ने अंजाम द‍िया 'ऑपरेशन सिंदूर'