A 55-year-old man from Kashmir was detained at the Ram Janmabhoomi complex for allegedly attempting to offer namaz near a restricted area. The incident has prompted renewed focus on the shrine's security architecture, with former police chiefs emphasizing the need for advanced technology and constant vigilance.
from Lucknow News, Latest Lucknow News Headlines & Live Updates - Times of India https://ift.tt/UJHeIkt
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के गांव राजापुर गढ़ेवा में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। कृष्ण कुमार साहू नाम का एक व्यक्ति अपना चाट का थेला लेकर अपने घर वापस लौट रहा था, तभी नशे में धुत एक व्यक्ति अपनी अपाचे गाड़ी से आया और ठोकर मार दी। इस हादसे में कृष्ण कुमार साहू को गंभीर सीने में चोट आई है। हादसे के बाद उन्हें बीघापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें उन्नाव रेफर कर दिया गया। गाड़ी का नंबर UP 35 BE 8010 है। पुलिस को सूचना दे दी गई है। यह गाड़ी रघुनंदन खेड़ा गांव की बताई जा रही है।
चोरी की घटना: श्याम किशोर तिवारी के घर में चोरों का हमला उत्तर प्रदेश - राजापुर गढ़ेवा थाना बिघापुर जिला उन्नाव में दर्दनाक चोरी की घटना सामने आई है। श्याम किशोर तिवारी के घर में चोरों ने धावा बोलकर 50000 रुपये नकद और जेवरात चोरी कर लिए। श्याम किशोर तिवारी ने बताया कि वे अपने परिवार के साथ घर में नहीं थे तब चोरों ने उनकी अनुपस्थिति का फायदा उठाकर रात में घुसपैठ की। चोरों ने घर के अंदर घुसकर नकद और जेवरात चोरी कर लिए और फरार हो गए। श्याम किशोर तिवारी ने बताया कि उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी और मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है। श्याम किशोर तिवारी ने बताया कि उन्हें इस चोरी की घटना से बहुत नुकसान हुआ है और वह पुलिस से जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने की मांग कर रहे हैं।
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पलटवार किया है. भारतीय सुरक्षाबलों ने सोमवार रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया भारत ने पाकिस्तान में नौ अलग-अलग ठिकानों पर स्थित आतंकवादी शिविरों को 'ऑपरेशन सिन्दूर' के तहत एयर स्ट्राइक द्वारा ध्वस्त कर दिया है. यह कदम पहलगाम में अंजाम दिए गए आंतकी हमले के बाद उठाया गया, जिसमें आतंकवादियों ने कई बेगुनाहों को मारा था. इस पूरी कार्रवाई पर भारत में सरकार को व्यापक जनसमर्थन प्राप्त हुआ, जिसमें विपक्ष भी सरकार के साथ खड़ा दिखा। इस ऑपरेशन के तहत भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित कुल 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की. यह कार्रवाई रात करीब 1:30 बजे की गई और इसका उद्देश्य आतंकियों के लॉन्चपैड्स और हथियारों के भंडार को नेस्तनाबूद करना था.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें